Giridih News :झामुमो ने प्रखंड कार्यालय में दिया धरना

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :झामुमो ने अनाज देर से पहुंचने के विरोध में बुधवार को गावां प्रखंड के समक्ष धरना दिया. पार्टी के नेता व कार्यकर्ता गिरिडीह से पांच दिनों में पीडीएस का अनाज पहुंचने से नाराज हैं.

विज्ञापन

झामुमो ने अनाज देर से पहुंचने के विरोध में बुधवार को गावां प्रखंड के समक्ष धरना दिया. नेतृत्व करते हुए पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि गिरिडीह से गावां के लिए भेजा गया जनवितरण का अनाज पांच दिन में पहुंचा था. अनाज लदा ट्रक जमुआ के पास एक होटल के बगल में चार दिनों से खड़ा था. मामले में जांच को ले 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई है. अधिकारियों के इस रवैये से सरकार की छवि धूमिल हो रही है. वरीय अधिकारी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जायेगा. मौके पर काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola