ePaper

Giridih News :झारोटेफ ने अपनी मांगों के समर्थन में निकाली बाइक रैली

Updated at : 20 Jul 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :झारोटेफ ने अपनी मांगों के समर्थन में निकाली बाइक रैली

Giridih News :झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन (झारोटेफ) राज्य इकाई ने प्रस्तावित जन समर्थन रैली के तहत तीन सूत्री मांगों को लेकर राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को ज्ञापन सौंपा. नेतृत्व जिलाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा कर रहे थे. ज्ञापन देने से पूर्व श्री सोनू का स्वागत बुके देकर किया गया. जन समर्थन रैली की शुरुआत वनांचल कॉलेज मैदान से शुरू हुई.

विज्ञापन

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा तीन सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन

झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन (झारोटेफ) राज्य इकाई ने प्रस्तावित जन समर्थन रैली के तहत तीन सूत्री मांगों को लेकर राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को ज्ञापन सौंपा. नेतृत्व जिलाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा कर रहे थे. ज्ञापन देने से पूर्व श्री सोनू का स्वागत बुके देकर किया गया. जन समर्थन रैली की शुरुआत वनांचल कॉलेज मैदान से शुरू हुई. यहां सैकड़ों की संख्या में सरकारी कर्मी बाइक रैली में शामिल होकर मंत्री के आवास तक पहुंचे. फेडरेशन की मांगों में राज्य कर्मियों की तरह शिक्षकों को भी एमएसीपी का लाभ देने, राज्य के सभी कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 साल करने और केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्य कर्मचारियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता देने की मांग शामिल है.

आंदोलन का तीसरा चरण पूरा

मालूम रहे कि कर्मचारियों ने 11 ज्वलंत मांगों को लेकर झारटेफ के बैनर तले पांच चरणों का आंदोलन चलाया जा रहा है. इसके प्रथम चरण में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इसमें हजारों कर्मचारियों ने हस्ताक्षर करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने का आग्रह किया. दूसरे चरण में सभी प्रखंड मुख्यालय में ध्यानाकर्षण रैली के माध्यम से इन न्यायोचित मांगों की तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया. तीसरे चरण में इन मांगों को पूरा करने में सत्तारूढ़ दल के जनप्रतिनिधियों के सहयोग और समर्थन हेतु जन समर्थन रैली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया. फेडरेशन का कहना है कि ये सभी मांगें सत्तारूढ़ दल के घोषणा पत्र में शामिल थीं. इस ज्ञापन के माध्यम से झारोटेफ ने आग्रह किया कि इन न्यायोचित मांगों की पूर्ति हेतु यथोचित पहल की जाये. जिला अध्यक्ष ने सी प्रखंडों से आये साथियों, प्रखंड के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी के सदस्यों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का सहयोग और शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि 21 सितंबर को रांची में आहूत जनसभा के लिए अभी से सभी प्रखंड, विद्यालय व कार्यालय में संपर्क करना शुरू कर दें, ताकि पुनः गिरिडीह एक मिसाल स्थापित कर सके. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने मंत्री को संगठन के कार्यों और मांगों से अवगत कराया और उनके प्रति आभार जताया. जिला सचिव केदार प्रसाद यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रंखडों से पहुंचे फेडरेशन के सदस्य

रैली में प्रांतीय महिला सचिव शमा प्रवीण, जिला सचिव केदार प्रसाद यादव, जिला कोषाध्यक्ष रविकांत चौधरी, प्रांतीय अंकेक्षक कार्तिक प्रसाद वर्मा, जोनल संगठन सचिव इम्तियाज अहमद, जिला संरक्षक घनश्याम गोस्वामी, बिनोद प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता विकास सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और अवधेश कुमार यादव, राहुल कुमार गुप्ता, संजय महतो, बबलू चौधरी, विमलेंदु त्रिपाठी, मिथुन राज, शंभु गुप्ता, रजनीकांत प्रसाद, मनोज कुमार यादव, आनंद शंकर, ऋषिकांत सिन्हा, अनीता मिश्रा, सबीता मिश्रा, रामकिंकर उपाध्याय, विकास कुमार, युगल पंडित, नौशाद शमां, महेंद्र दांगी, आदित्य झा, रंधीर कुमार राय, सरिया प्रखंड सचिव सूरजदेव यादव सहित विभिन्न प्रखंडों के साथी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola