Giridih News :झारखंड छात्र मोर्चा ने प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

Updated at : 12 Mar 2026 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :झारखंड छात्र मोर्चा ने प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन

Giridih News :केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पिछले तीन वर्षों से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किये जाने के विरोध में गुरुवार को झारखंड छात्र मोर्चा के बैनर तले छात्रों ने गिरिडीह के टावर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया.

विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले मोर्चा के सदस्य झंडा मैदान में जमा हुए. वहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया. जुलूस आंबेडकर चौक होते हुए टावर चौक पहुंचा. जुलूस का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के नेता अभय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की उदासीनता के कारण ओबीसी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति तीन वर्षों से लंबित है. इससे छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई विद्यार्थियों को फीस भरने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है. वहीं, कई की पढ़ाई बाधित हो रही है.

ठोस पहल नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की

चेतावनी

कहा कि यह पुतला दहन कार्यक्रम केवल चेतावनी है, यदि शीघ्र छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर कोई ठोस पहल नहीं होती है, तो मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करेगा. कहा की झारखंड सरकार के लगातार पत्राचार के बावजूद केंद्र सरकार आंशिक राशि देकर राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने बताया कि जब विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी, तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहल की. राज्य सरकार ने ओबीसी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति भुगतान के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं. इसके लिए मोर्चा ने मुख्यमंत्री का आभार जताया.

ये रहे उपस्थित

प्रदर्शन में संगठन के विशाल झा, रौनक मिश्रा, रवींद्र कुमार, राज पांडेय, अंकित, पंकज, बडी, प्रिंस राहुल, अनीशा हेंब्रम, मनीषा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, जोटोनी कुमारी, सविता कुमारी, प्रेमलता मरांडी, बबली मरांडी, प्रियांशु टुडू, प्रिया टुडू सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola