बाजार बंद कराने सड़क पर उतरे भाजपाई, गिरिडीह में दिखा आंशिक असर
बाजार बंद कराने सड़क पर उतरे भाजपाई
झारखंड बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांडेय में प्रदर्शन किया। छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में दुकान बंद कराने का आह्वान किया गया, जानें पूरी खबर।
विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा के झारखंड बंद का गांडेय में आंशिक असर दिखा. गांडेय में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव के नेतृत्व में भाजपाई सड़क पर उतरे और दुकान प्रतिष्ठान बंद करने का आह्वान किया.
मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह देवघर प्रभारी यदुनंदन पाठक ने कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है. शांतिपूर्ण तरीके से विधान सभा घेराव को पहुंचे छात्रों पर लाठी चार्ज दुर्भाग्यपूर्ण है.
मौके पर भाजपा नेता प्रो.अरुण हाजरा,चिंतामणि सिंह,एंथोनी स्वामी, भरतलाल शर्मा, अभिषेक पाठक, नंदकिशोर राय, सत्यनारायण यादव, उमाशंकर वर्मा, वीरेंद्र पांडेय, रंजीत स्वर्णकार समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










