झारखंड बंद का गिरिडीह में दिखा असर, सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता
यह फोटो एआई से बनाई गई है
रांची लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का गिरिडीह में व्यापक असर, सड़कों पर जाम और सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
रांची में छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा आहूत झारखंड बंद का असर गिरिडीह में भी देखने को मिल रहा है. जिले के विभिन्न इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं सड़क पर उतरकर विरोध करते दिखे.
इससे आवागमन प्रभावित रहा. बंद को लेकर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय नजर आये. कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और रांची में छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज की घटना पर विरोध जताया.
सड़क जाम के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हो गया है. इधर, बंद को देखते हुए गिरिडीह पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. पुलिस लगातार गश्त कर रही है. पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निबटने के लिए जगह-जगह क्यूआरटी को भी तैनात किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










