सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, भोलेनाथ के जयकारों से भक्तिमय हुआ शहर
यह फोटो एआई से बनाई गई है
गिरिडीह के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के 300 बच्चों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा। बोलबम के जयकारों से भक्तिमय हुआ शहर, बच्चों ने किया जलाभिषेक।
सावन माह के पावन अवसर पर मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की ओर से भव्य कांवड़ यात्रा आयोजित की गयी. यात्रा में विद्यालय के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया. कांवड़ लेकर निकले बच्चों के बोलबम और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया.
कांवड़ियों का जत्था पहुंचा बरगंडा विश्वनाथ मंदिर
विद्यालय परिसर से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में बच्चे हाथों में कांवड़ लेकर भगवान शिव का जयघोष करते हुए बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचे. इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला.
यात्रा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल रहे और बच्चों को व्यवस्थित तरीके से मंदिर तक पहुंचाने में सहयोग किया. बरगंडा विश्वनाथ मंदिर पहुंचने के बाद सभी बच्चों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधिवत पूजा-अर्चना की.
बच्चों में शिक्षा के साथ सांस्कृतिक संस्कार भी जरूरी
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कांवड़ यात्रा का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से परिचित कराना है. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य आनंद कमल ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार, श्रद्धा, सामाजिक भावना और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










