Giridih News :विभिन्न प्रांतों से आये जैन तीर्थ यात्रियों ने धार्मिक कार्यक्रमों में लिया भाग

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 10 Dec 2025 11:17 PM

विज्ञापन

Giridih News :सम्मेद शिखर की पवित्र धरा मधुबन में इन दिनों धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है. मधुबन स्थित सौरभांचल संस्था परिसर में श्री शीलचंद पवन कुमार जी जैन परिवार द्वारा देश के विभिन्न प्रांतों से आये लगभग 1100 तीर्थयात्रियों ने पर्वत वंदना एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ लिया.

विज्ञापन

सौरभांचल संस्था के राकेश जैन सहित अन्य ट्रस्टियों ने कार्यक्रम का आयोजन किया. बताया गया कि विगत कई वर्षों से सम्मेद शिखर में सौरभांचल संस्था के ट्रस्टी राकेश जैन समेत अन्य के द्वारा देश के विभिन्न प्रांतों से 1100 यात्रियों को शिखरजी दर्शन को निःशुल्क लाया जाता है. आने जाने की व्यवस्था, रहने व भोजन आदि की व्यवस्था सौरभांचल के ट्रस्टी राकेश जैन गाजियाबाद व अन्य करते हैं. विभिन्न राज्यों से आये श्रद्धालु मंगलवार व बुधवार को अलसुबह से ही पर्वत वंदना को निकले.

जयकारों से गूंज उठा मधुबन

उनके जयकारों से शिखरजी गुंजायमान हो उठा. वहीं, काफी संख्या में श्रद्धालु श्री सम्मेद शिखर महामंडल विधान में शामिल हुए. सभी कार्यक्रम आर्यिका चैतन्यमति माता जी के मंगल सानिध्य में संपन्न हुये. इस विधान के दौरान गुरु वंदना सहित अन्य धार्मिक विधियां पूरी की गयीं. सौरभांचल संस्था के ट्रस्टी राकेश जैन एवं अर्चना जैन गाजियाबाद ने बताया कि आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के आशीर्वाद से प्रति वर्ष शिखरजी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था शिखरजी आता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola