Giridih News :आदर्श प्लस टू उवि चरघरा का निरीक्षण, बच्चों को दिये टिप्स

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :डीसी ने सोमवार को आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय चरघरा जमुआ का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने शैक्षणिक, भोजन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा की जानकारी लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिये. उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से भी बात की. विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या, पानी, बिजली, सीसीटीवी कैमरे, छात्रावास, शिक्षकों की संख्या आदि की जानकारी लेते हुए गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की बात कही.

विज्ञापन

डीसी ने सोमवार को आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय चरघरा जमुआ का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने शैक्षणिक, भोजन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा की जानकारी लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिये. उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से भी बात की. विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या, पानी, बिजली, सीसीटीवी कैमरे, छात्रावास, शिक्षकों की संख्या आदि की जानकारी लेते हुए गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई की जानकारी ली. छात्राओं के कई प्रश्न पूछे. कार्यालय में उपस्थिति व सामग्री पंजी, शिक्षक डीटीपी आदि की जांच की.

उपलब्ध संसाधनों, स्मार्ट क्लास का लिया जायजा

पेयजल व्यवस्था, शौचालय, कक्षा, स्मार्ट क्लास, साइंस लैब, पुस्तकालय का भी जायजा लिया. कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का सार्थक प्रयास करें. विद्यार्थियों की शैक्षणिक सफलता के साथ-साथ उनका विकास सुनिश्चित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करना हमारा मुख्य उद्देश्य है. मौके पर खोरीमहुआ एसडीओ अनिमेष रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola