Giridih News :झारखंड में हिंदू खतरे में नहीं, बल्कि भाजपा खतरे में : सुदिव्य कुमार सोनू
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 19 Mar 2026 10:56 PM
Giridih News :हर पर्व त्योहार में जो चार फीट ऊंचे डीजे बजाने की जो परंपरा है, वह मानव जीवन के लिए घातक है. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रतिबंध किया है. वहीं सभी धर्म एक समान है. किसी भी धर्म को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए. झारखंड में हिंदू खतरे में नहीं है, बल्कि भाजपा खतरे में है.
उक्त बातें राज्य के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बगोदर में एक प्रेस वार्ता में कही. रांची से गिरिडीह जाने के क्रम में श्री सोनू एक दवा दुकान का उद्घाटन के लिए रुके थे. मंत्री का बगोदर झामुमो प्रखंड कमेटी ने स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है.
रामनवमी आस्था का प्रतीक
रामनवमी आस्था का प्रतीक है. लोगों पर्व उमंग और उत्साह के साथ मनायें. पर्व-त्योहार में भाजपा राजनीति को लेकर जो खलल डाल रही है, वह पूरा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि मैं स्वयं गिरिडीह में रहकर आस्था का यह पर्व रामनवमी को आस्था के साथ मनाऊंगा. उन्होंने कहा कि भाजपा जो रामनवमी को लेकर खेल खेलना चाहती है, जनता उसका भी जवाब देगी. मौके पर मुकेश कुमार, प्रमुख आशा राज, शत्रुघ्न मंडल, आशीष बॉर्डर, मुखिया बंधन महतो, इश्तियाक अंसारी, गुलाम सरवर, भोला महतो, अनवर अंसारी समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










