ePaper

Political News :हफीजुल मंत्री का ही दायित्व संभालें : अर्जुन मुंडा

Updated at : 16 Apr 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Political News :हफीजुल मंत्री का ही दायित्व संभालें : अर्जुन मुंडा

Political News :पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हफीजुल हसन मंत्री हैं तो मंत्री का दायित्व ही संभालें. उन्होंने देश के संविधान के आधार पर शपथ ली है. कोई शरीयत के आधार पर शपथ नहीं ली है. मुंडा बुधवार को बेंगाबाद के कर्णपुरा स्थित एक होटल में एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे.

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हफीजुल हसन मंत्री हैं तो मंत्री का दायित्व ही संभालें. उन्होंने देश के संविधान के आधार पर शपथ ली है. कोई शरीयत के आधार पर शपथ नहीं ली है. मुंडा बुधवार को बेंगाबाद के कर्णपुरा स्थित एक होटल में एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे. पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है. शरीयत के हिसाब से देश की कानून व्यवस्था नहीं चलती है. वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पास होने के बाद राज्य के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन के शरियत के बयान पर अर्जुन मुंडा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. इधर, बंगाल में बिगड़ी विधि व्यवस्था के सवाल पर कहा कि इसकी समीक्षा हो रही है. नियम कानून के आधार पर जो सही होगा, वहां वहीं किया जायेगा. बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था फेल हो रही है, तो वहां की सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे वहां की विधि व्यवस्था को बेहतर बनायें. वहां की व्यवस्था राज्य सरकार को बेहतर बनानी है.

हफीजुल संभालें मौलवी का पद : डॉ रवींद्र राय

भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय ने कहा कि संविधान से ऊपर कोई नहीं है. संविधान से ही प्रदेश और देश चलता है. ऐसे में हफीजुल हसन के शरीयत कानून की बात करना उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि जब हफीजुल को शरीयत और इमाम की इतनी ही चिंता है तो वे मंत्री का पद त्याग कर किसी मस्जिद में मौलवी का पद संभालें. इधर शादी समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित अन्य अतिथियों का अर्जुन बैठा ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.

डुमरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अर्जुन मुंडा का स्वागत

डुमरी प्रखंड के धावाटांड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागभाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया. मौके पर भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार, दीपक श्रीवास्तव, जयप्रकाश यादव, वासुदेव सिंह, राजेंद्र यादव, हीरालाल महतो, प्रकाश गोस्वामी, जागेश्वर मिर्धा, मंटू महतो, बहादुर सिंह, टेकलाल महतो, देवनारायण शर्मा, रईस अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola