Giridih news: होमगार्ड भर्ती की दौड़ में युवती गिरी, अस्पताल में भर्ती
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Giridih news: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दौड़ने के क्रम में गिरने से युवती को चोट लगी और उसकी सांस फूलने लगी.
विज्ञापन
गिरिडीह स्टेडियम में शनिवार को आयोजित होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान एक युवती गिरकर घायल हो गयी. घायल युवती की पहचान सरिया निवासी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दौड़ने के क्रम में गिरने से युवती को चोट लगी और उसकी सांस फूलने लगी. मौके पर मौजूद होमगार्ड टीम ने तत्काल 108 एंबुलेंस से उसे गिरिडीह सदर अस्पताल भर्ती करवाया. चिकित्सकों ने बताया कि युवती की स्थिति सामान्य है. अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर परिजन भी अस्पताल पहुंचे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










