Girirdih News : रजिस्टर टू नहीं देने के विरोध में किसानों ने दिया धरना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Feb 2025 11:35 PM

विज्ञापन

Girirdih News : किसानों ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय की ओर से रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति देने के आदेश के बाद भी गिरिडीह के अंचल अधिकारी नहीं दे रहे.

विज्ञापन

गिरिडीह, गिरिडीह सदर अंचल के किसानों ने मंगलवार को छठी बार झंडा मैदान में धरना दिया व शहर में प्रदर्शन किया. अध्यक्षता गिरिडीह अंचल के मुकेश राय व संचालन जिला अध्यक्ष संतोष बास्के ने किया किसानों ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय की ओर से रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति देने के आदेश के बाद भी गिरिडीह के अंचल अधिकारी मो असलम उसे नहीं दे रहे हैं. प्रति मांगें जाने पर कहा जाता है कि जब तक गिरिडीह के विधायक सह मंत्री नहीं का निर्देश नहीं मिलेगा, वे रजिस्टर टू नहीं देंगे.

किसान जनता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय ने 27 फरवरी 2024 को ही रिट याचिका संख्या 5925/2022 में आदेश पारित कर गिरिडीह जिले के सभी मौजा के रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति आवेदन देने पर याचिकाकर्ता यानि उन्हें चार सप्ताह के अंदर इसे उपलब्ध कराने का आदेश दिया था. इस आदेश के आलोक में अपर समाहर्ता ने भी अपने कार्यालय के पत्रांक के माध्यम से जिले के सभी अंचल अधिकारी को रेवेन्यू स्टांप के रूप में शुल्क लेकर याचिकाकर्ता को रजिस्टर टू उपलब्ध कराने का आदेश दिया था.

मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन

झारखंड उच्च न्यायालय एवं अपर समाहर्ता के आलोक में जमुआ व बगोदर के अंचल अधिकारियों ने आवेदन देते ही तुरंत रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति उपलब्ध करा दी, पर गिरिडीह अंचल के कर्मी घूस लिए बिना रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति नहीं देने की जिद पर अड़े रहे. आश्चर्य वाली बात यह है कि घूस नहीं मिलने पर रजिस्टर टू की प्रति उपलब्ध कराने को 1141 रेवेन्यू स्टांप जो जमा लिया गया था, उसे तीन महीने बाद वापस कर दिया गया. धरना प्रदर्शन के बाद मांगों का ज्ञापन उपायुक्त गिरिडीह के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया गया.

धरना में ये थे शामिल

मौके पर किसान जनता पार्टी के संरक्षक सुकुल नारायण देव, महासचिव भागीरथ राय, संयोजक दासो मुर्मू, कोषाध्यक्ष छत्रधारी सिंह, कार्यालय सचिव विजय कुमार, बीरेंद्र कुमार वर्मा, मेरूलाल मरांडी, नबी अंसारी, बासुदेव महतो, श्यामलाल पंडित, विनोद मुर्मू, मुन्ना टुडू, कुर्बान अंसारी, सदीक अंसारी, जहांगीर अंसारी, मो. कैफ, टीपन ठाकुर, धनेश्वर मरांडी, एलिजाबेथ मुर्मू, पुष्पा मुर्मू, जंसिता मुर्मू, नीलम कुमारी, कुदरत अली शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola