Giridih News :अधिकारियों व कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ

Updated:
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार को सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र के जीएम कार्यालय परिसर में स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

मौके पर क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने का संकल्प लिया. मौके पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ग्रहण की. इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को सफल बनाने हेतु सभी को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया.

15 दिनों तक लोगों को किया जायेगा जागरूक

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी 15 दिनों तक गिरिडीह क्षेत्र में विभिन्न स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इनमें सफाई अभियान, जागरूकता रैली, वृक्षारोपण, स्वच्छता संदेश प्रसार एवं अन्य जनहितकारी गतिविधियां शामिल हैं. मौके पर सीसीएल अधिकारी अनिल कुमार पासवान, उप कार्मिक प्रबंधक सुप्रिया भारती, प्रमोद सिंह, महेश विश्वकर्मा, कुमार रोहित, शिवशंकर सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola