Giridih News: दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Sep 2025 12:57 AM
Giridih News: प्रतियोगिता में कबड्डी, फुटबॉल, अंडर-14-17 और 19 वर्ग के लिए दौड़, वालीबॉल आदि शामिल था जिसमें सफल प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समापन के दिन स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.
गावां खेल मैदान में झारखंड खेलो के तहत आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया. पहले दिन जहां बालिका वर्ग की टीम ने भाग लिया तो दूसरे दिन बालक वर्ग के टीम इस खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुआ. इस आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी, फुटबॉल, अंडर-14-17 और 19 वर्ग के लिए दौड़, वालीबॉल आदि शामिल था जिसमें सफल प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. समापन के दिन स्थानीय विधायक बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. बीपीओ गंगाधर पांडेय ने बताया कि प्रखंड स्तर से विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले कुल 36 टीमें जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे. मौके पर अजय कुमार, डॉ अभिषेक आनंद, राजू पांडेय, संतोष सिन्हा, गुड्डू कुमार, शमशाद आलम, गोविंद कुमार, आलोक कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










