Giridih News: चेन छिनतई कांड में तीन युवक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: चेन छिनतई कांड में तीन युवक हिरासत में

Giridih News: गिरिडीह शहर में लगातार बढ़ रही चेन छिनतई की घटना के बीच नगर थाना की पुलिस की सहायता से मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शहर के पंजाबी मोहल्ले में छापेमारी कर चेन छिनतई कांड में शामिल एक संदिग्ध समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

हिरासत में लिए गए युवकों में मुख्य आरोपी आलोक भगत और उसके दो रिश्तेदार शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक आलोक भगत गावां प्रखंड के उपस्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत है. वह पंजाबी मोहल्ले का रहनेवाला है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी

बता दें कि पिछले कई महीनों से गिरिडीह शहरी क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में चेन छिनतई की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं. हाल के दिनों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मैग्जीनिया और न्यू बरगंडा में हुई घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी. इसके आधार पर छानबीन तेज की गयी. छापेमारी के दौरान जब आलोक को हिरासत में लिया गया और फुटेज से मिलान किया गया, तो उसका चेहरा काफी हद तक मेल खा रहा था. पूछताछ में जब घटनाओं में इस्तेमाल की गयी बाइक के बारे में पूछा गया, तो वह बाइक आलोक के पास नहीं मिली. बाद में उसके रिश्तेदार के घर छापेमारी के दौरान वही बाइक बरामद की गयी. इसके आधार पर दोनों रिश्तेदारों को भी हिरासत में ले लिया गया. फिलहाल आलोक ने अपना जुर्म स्वीकार नहीं किया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola