Giridih News: एसपी ने किया एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: एसपी ने किया एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण

Giridih News: इस दौरान उन्होंने सरिया, बगोदर, बिरनी व भरकट्टा थाना प्रभारी के साथ एक बैठक कर कई निर्देश भी दिये. एसपी ने पत्रकारों से कहा कि यह एक सामान्य जांच थी. सभी थाना प्रभारी के साथ बैठक कर मुहर्रम में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखने को लेकर कई निर्देश दिये गये.

विज्ञापन

एसपी डॉ विमल कुमार ने सोमवार को सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सरिया, बगोदर, बिरनी व भरकट्टा थाना प्रभारी के साथ एक बैठक कर कई निर्देश भी दिये. एसपी ने पत्रकारों से कहा कि यह एक सामान्य जांच थी. सभी थाना प्रभारी के साथ बैठक कर मुहर्रम में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखने को लेकर कई निर्देश दिये गये. साथ ही पुलिस के द्वारा मुहर्रम को लेकर की जा रही तैयारी की जानकारी ली गयी. बैठक में सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, सरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह, बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola