Giridih News: किजपा ने सड़क को किया जाम, छह घंटे प्रभावित रहा यातायात
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 28 Mar 2025 12:46 AM
Giridih News: किसान जनता पार्टी के सदस्यों ने गुरुवार को रजिस्टर टू की छायाप्रति की मांग को लेकर तिसरी चौक पर सड़क जाम कर आंदोलन किया.
किजपा के आंदोलन और सड़क जान के दौरान लगभग छह घंटे तक जाम लगा रहा. गाड़ियों की लगभग दो किलोमीटर लंबी कतार लगी रही. इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बता दें कि पूर्व घोषणा के तहत किसान जनता पार्टी ने तिसरी अंचल पर 40 मौजा के रजिस्टर टू की प्रतिलिपि नहीं देने और पिछले 14 महीने से दौड़ाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को तिसरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग में तिसरी चौक पर सड़क को जाम कर दिया.
जाम लगभग 12 बजे से शुरू किया गया. लगभग शाम छह बजे तक जाम लगा रहा. पुलिस अधिकारियों के समझाने पर भी जाम कर रहे लोगों ने बात नहीं मानी और फिर वे लोग वहां से अंचल अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया.राहगारों के साथ भी हुई किजपा सदस्यों की झड़प
किजपा के सड़क जाम के दौरान आंदोलनकारियों और आवाजाही कर रहे आम लोगों के बीच कई बार झड़प भी हुई. फिर लोगों ने ही उन्हें शांत करवाया. किजपा के सदस्यों का कहना था कि 14 महीने पहले ही हमलोगों ने एनआर कटवाया था और शुल्क भी दिया था, ताकि उन्हें रजिस्टर टू की प्रतिलिपि मिल जाये, लेकिन यहां के सीओ ने दलालों से तालमेल कर हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया.कहा कि जब तक रजिस्टर टू की प्रतिलिपि नहीं मिलेगी, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे. मौके पर पार्टी के विजय राय, नबी अंसारी, ललिया देवी, महादेव विश्वकर्मा, सरिता मरांडी, पानो हेंब्रम, अमित बास्के, सुखदेव सोरेन, नुनुआ मुर्मू, बालो मुर्मू, नीलम देवी, बड़की टुडू, रीता बास्के, हीरामन राय, बाबू हांसदा, सूरज टुडू, कृष्णा हेंब्रम, छोटे सोरेन, रामजीत मुर्मू, मंजू सोरेन, रमेश टुडू समेत सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










