Giridih News: झाकोमयू ने की सीसीएल प्रबंधन से वार्ता
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 16 Jul 2025 11:23 PM
Giridih News: सीसीएल गिरिडीह के विस्थापितों की समस्याओं के समाधान को लेकर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (झाकोमयू)ने सीसीएल प्रबंधन के साथ बुधवार को वार्ता की.
सीसीएल गिरिडीह के विस्थापितों की समस्याओं के समाधान को लेकर झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (झाकोमयू)ने सीसीएल प्रबंधन के साथ बुधवार को वार्ता की. वार्ता में विस्थापितों के निबंधन फाइल की प्रगति पर चर्चा की गयी. यूनियन के एरिया सचिव तेजलाल मंडल ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि इसको लेकर डीसी व सीओ को पत्र देना है, जिसमें जो भी जमीन है, उसमें जमीन के वर्तमान स्टेटस का वास्तविकता प्राप्त करना है. कहा कि एक सप्ताह के अंदर चेकलिस्ट की मांग की गयी है. निर्णय हुआ कि विस्थापितों के लिए एक शिविर लगायी जायेगी. बैठक में परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा, एके पासवान, शम्मी कपूर, राजबर्धन कुमार, अर्जुन रवानी, अरविंद कुमार, बालगोविंद साव, रवि कुमार, जगत पासवान, जोगेंद्र कुमार, हीरालाल बेसरा, रामा हजाम, जुगल बेसरा, सोनाराम टुडू, देवचरण रविदास आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










