Giridih News : रेलवे ट्रैक पर बेहोश मिली लडकी, आरपीएफ ने इलाज करवारकर परिजन को सौंपा

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 02 Jul 2025 11:35 PM

विज्ञापन

Giridih News: लड़की के माता-पिता थोड़ी देर बाद परसाबाद पहुंचे और बताया कि मेरी बेटी गाड़ी संख्या 12365 जन शताब्दी एक्सप्रेस से पटना से कोडरमा तक आ रही थी. लेकिन नींद लग जाने के कारण वह कोडरमा नहीं उतर पायी थी. उन्हें मोबाइल से कॉल कर बताई थी कि यदि गाड़ी परसाबाद में रुकती है तो वहां उतर जाऊंगी. पता चला कि गाड़ी धीरे धीरे चल रही थी,तो वह लड़की उतरने लगी और गिर गयी थी.

विज्ञापन

सोमवार की सुबह 10:03 बजे गाड़ी संख्या 12365 पटना रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस डाउन से एक लड़की गया-धनबाद रेलखंड के परसाबाद स्टेशन के पास किमी संख्या 368/24-26 के पास गिर गयी है. सूचना मिलते ही आरपीएफ आरक्षी दीपक कुमार और आरक्षी विकास कुमार घटनास्थल परसाबाद-यदूडीह के बीच किमी संख्या संख्या 368/24-26 पर पहुंचे तो देखा कि एक लड़की वहां बेहोश अवस्था में डाउन लाइन से 03 फीट दूर पड़ी हुई है. दोनों ने उक्त लड़की को एक निजी क्लिनिक पहुंचाया. यहां उसका इलाज किया गया. घायल लड़की के सिर में चोट लगी थी.

होश में आने पर लड़की ने बताया पता व घर के सदस्यों का नाम-संपर्क

होश में आने पर लड़की ने अपना नाम खुशबू कुमारी (21) पिता संजय मोदी, गांव तुर्कबाद थाना बरकट्ठा, जिला हजारीबाग झारखंड बतायी. इसके साथ ही उसने अपने घर का मोबाइल नंबर दिया, इसपर कॉल कर उसके पिता संजय मोदी को सूचित किया गया. लड़की के माता-पिता थोड़ी देर बाद परसाबाद पहुंचे और बताया कि मेरी बेटी गाड़ी संख्या 12365 जन शताब्दी एक्सप्रेस से पटना से कोडरमा तक आ रही थी. लेकिन नींद लग जाने के कारण वह कोडरमा नहीं उतर पायी थी. उन्हें मोबाइल से कॉल कर बताई थी कि यदि गाड़ी परसाबाद में रुकती है तो वहां उतर जाऊंगी. पता चला कि गाड़ी धीरे धीरे चल रही थी,तो वह लड़की उतरने लगी और गिर गयी थी. वर्तमान समय में घायल लड़की सामान्य स्थिति में है. फिर भी उसके माता पिता बेहतर ईलाज हेतु उसे अपने साथ कोडरमा ले गये. उन्होंने अपनी बेटी की मदद करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल को धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola