Giridih News: जमीन के अंदर छिपा कर रखा गया विस्फोटक बरामद

Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र की सुदूरवर्ती चौधरीबांध पंचायत के गोलगो में जमीन में छिपाकर रखा गया विस्फोटक पदार्थ पुलिस ने सोमवार को बरामद किया.
विस्फोटक बरामद कर पुलिस मामले की छानबीन तक कर रही है. जहां विस्फोटक पदार्थ जब्त किया गया है, उसके बगल में एक पत्थर खदान है. आशंका जतायी जा रही है कि पत्थर खदान में ब्लास्ट करने के लिए ही विस्फोटक जमीन में छिपा कर रखा गया था. सोमवार को इस पर ग्रामीणों की नजर पड़ी. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी बगोदर पुलिस को दी. सूचना पर पुअनि जयप्रकाश सदल-बल पहुंचे. उन्होंने विस्फोटक जब्त कर कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. विस्फोटक मिलने से ग्रामीणों में दहशत है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




