Giridih News: घायल जिला कोषगार पदाधिकारी के चालक की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: घायल जिला कोषगार पदाधिकारी के चालक की इलाज के दौरान मौत

Giridih News: सड़क दुर्घटना में घायल जिला कोषागार के मानदेय पर रखे चालक जमुआ थाना क्षेत्र के हीरालाल प्रसाद वर्मा की मौत हो गयी. बुधवार की रात को वह जिला कोषागार को उनके घर छोड़ कर अपने किराए के मकान बरगंडा जा रहा था.

विज्ञापन

इसी दौरान झंडा मैदान के समीप एक पिकअप वाहन ने वाहन में धक्का मार कर भाग गया. इसमें हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने धनबाद कर दिया. परिजन उसे दुर्गापुर ले जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में उनकी मौत हो गयी. परिजन शव को लेकर गुरुवार की शाम गोपनीय कार्यालय के पास ले आये. समाचार भेजे जाने तक परिजन कार्यालय के समीप जमे हुए थे. मृतक के बड़े भाई विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि उसकी पांच बेटियां हैं उनमें से किसी की भी अभी तक शादी नहीं हुई है. परिजनों ने मृतक के एक बेटी को नियोजन देने की मांग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola