Giridih News: माले ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: माले ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

Giridih News: भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिरनी प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ फणीश्वर रजवार से मिलकर 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र देने के बाद मुस्तकीम अंसारी ने कहा कि बिरनी प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है.

विज्ञापन

माले कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधीनस्थ कर्मी बेलगाम हो गये हैं. आरोप लगाया कि बीडीओ ने चार रोजगार सेवकों पर कार्यवाई की है, इनमें तीन को यथावत रख दिया गया और एक पर कार्यवाई की गयी है. इससे पता चलता है कि बीडीओ राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं, जो गलत है. 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है. अगर सुधार नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा.

मौके पर माले के ये नेता व कार्यकर्ता रहे

मौजूद

मौके पर माले नेता कामेश्वर मंडल, मुंशी विश्वकर्मा, संतोष दास, असगर अली , गोपाल पंडितत, भैरो शरण यादव समेत दर्जनों लोग शामिल थे. बीडीओ ने कहा कि लोगों द्वारा जो मांग पत्र सौंपा गया है, उसका अनुपालन कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola