Giridih News: अगलगी में बिचाली जलकर राख

Giridih News: महुआर पंचायत के गादी गांव में शनिवार की शाम किसान पूरन यादव के खलिहान में आग लग गयी. खलिहान से आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों ने हो हल्ला किया. इसके बाद ग्रामीण जुटे और आग पर काबू पाने में जुट गये. आग बुझाने में कामयाबी नहीं मिलने से कुआं में पंप लगाया गया.
वहीं, घटना की सूचना फायर बिग्रेड की टीम को दी. फायर बिग्रेड की टीम के पहुंचने के पूर्व चार मशीन से ग्रामीण आग को बुझाने में डटे रहे. कुआं का जलस्तर नीचे रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. देर शाम तक आग को बुझाने में ग्रामीण जुटे हुए थे. फायर बिग्रेड की टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी होने से आग की भयावहता को कम करने में ग्रामीण मशक्कत करते दिखे. आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि इस घटना में किसान को 15 हजार से अधिक का बिचाली व पुआल जल गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




