Giridih News: चहारदीवारी तोड़ने का आरोप, थाना में आवेदन

Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में निर्माणाधीन चहारदीवारी को तोड़े जाने को लेकर भुक्तभोगी ने बगोदर थाना में आवेदन दिया है.
आवेदन में अटका के रघु महतो ने बगोदर थाना में अटका के ही कुछ लोगों पर अपनी जमीन पर बनी चहारदीवारी को तोड़ने और मारपीट करने को लेकर थाना में गुहार लगाई है. आवेदन में कहा है कि हमलोग अपनी जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे थे. तभी करीब दस की संख्या में हरवे हथियार के साथ चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए लोग कार्य स्थल पर पहुंचे और मेरे साथ गाली गलौज करते हुए कहने लगे कि अगर चहारदीवारी का काम करना है तो तुरंत एक लाख रुपये दो. नहीं तो यहां से जान बचाकर भाग जाओ. विरोध करने पर बाउंड्री को तोड़ने लगे. वहीं मारपीट भी की. पत्नी जब बीच-बचाव में आई तो उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया. इसके अलावा चांदी के लॉकेट को तोड़ दिया. वहीं भाई की पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




