Giridih News: 40 घर नल-जल कनेक्शन से वंचित, कनेक्शन वाले परिवारों को भी पानी नसीब नहीं

Updated at : 03 Feb 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: 40 घर नल-जल कनेक्शन से वंचित, कनेक्शन वाले परिवारों को भी पानी नसीब नहीं

Giridih News: पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र में जलापूर्ति योजना का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने गांडेय के भोगतिया लोहारी गांव का दौरा कर लोगों से जानकारी ली. यहां नल-जल योजना की स्थिति लचर मिली. कहा कि यहां करीब 40 घरों को नल-जल कनेक्शन से वंचित रखा गया है, जहां कनेक्शन मिला है, वहां भी अधिकांश घरों को पानी नहीं मिल रहा है.

विज्ञापन

फाब्ला नेता ने कहा कि वोट के बाद जनता को उनके हाल पर छोड़ पार्टी व नेता फिर से गायब हो चुके हैं. उन्होंने लोगों से अपने सवालों पर मोर्चा मजबूत कर संघर्ष शुरू करने की अपील की. संबंधित विभाग और नल-जल योजना का काम करनेवाली एजेंसी को भी इसका सिस्टम दुरुस्त करने का अल्टीमेटम दिया. कहा कि व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई है तो फाब्ला आंदोलन को बाध्य होगी. कहा कि आगामी 22 फरवरी को किसान-मजदूरों का एक सम्मेलन गांडेय में आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर संगठन विस्तार करने तथा आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी. मौके पर रोहित यादव, माला पंडित, रामकिशोर सिंह, किशोर पंडित, डीलचद पंडित, नकुल पंडित, उगन साव, दयाल साव, टहलू पंडित, भातु पंडित, आनंद पंडित, गुलटेन पंडित, सुरेश पंडित, बालेश्वर पंडित, जीतेंद्र पंडित, पप्पू पंडित, दानी पंडित, टहलू पंडित, चैतू पंडित, सुखलाल पंडित, बबलू पंडित, सिरखा देवी, रेशमी पंडित आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola