Giridih News: 25 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: 25 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार

Giridih News: गांडेय बाजार स्थित मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित सिद्धि विनायक एकेडमी में बुधवार को 25 प्रशिक्षुओं को रोजगार मिला.

विज्ञापन

गांडेय बाजार स्थित मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित सिद्धि विनायक एकेडमी में बुधवार को 25 प्रशिक्षुओं को रोजगार मिला. सभी प्रशिक्षु कर्नाटक के लिए रवाना हुए. सभी प्रशिक्षुओं को कनार्टक के करुर स्थित एटलस एक्सपोर्ट एंटरप्राइजेज नामक कंपनी में रोजगार मिला है. प्रशिक्षुओं ने उक्त सेंटर में 420 घंटे का सैंपलिंग टेलर कोर्स किया था. इस विषय की सेंटर हेड रेश्मिता प्रधान ने कहा कि हमारे प्रशिक्षित युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है. मेहनत और कौशल की सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है. हमारे सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा अपनी मेहनत के दम पर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola