Giridih News :मधुबन की कपड़ा दुकानदार से सात हजार की ठगी

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 10 Jun 2026 10:41 PM

विज्ञापन

Giridih News :मधुबन बाजार स्थित कपड़ा दुकान मन्नत परिधान में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है. दुकान की संचालिका प्रीति सिन्हा ने मधुबन थाना में लिखित शिकायत कर अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

विज्ञापन

आवेदन के अनुसार मंगलवार को दोपहर करीब 1:45 बजे लाल रंग की बाइक पर सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और लगभग 7,400 रुपये के कपड़ों की खरीदारी की. युवकों ने भुगतान बैंक ऑफ इंडिया के क्यूआर कोड के माध्यम से करने की बात कही और मोबाइल स्क्रीन पर भुगतान सफल होने का संदेश भी दिखाया. हालांकि, जब तक दुकान संचालिका अपने मोबाइल में खाते का बैलेंस जांचतीं, तब तक दोनों युवक तेजी से बाइक पर सवार होकर मधुबन बाजार की ओर फरार हो गये.

खाते में नहीं आयी राशि

बाद में पता चला कि खाते में राशि नहीं आयी. बताया गया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, लेकिन समीप स्थित प्रकाश भवन के कैमरे में दोनों युवकों के आने-जाने की फुटेज कैद हो गयी. आवेदन के साथ वीडियो फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है. पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करने एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola