Giridih News :गावां पुलिस ने जब्त किया बालू लदे तीन ट्रैक्टर
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 19 Mar 2026 11:07 PM
विज्ञापन
Giridih News :गावां पुलिस ने पटना संकरी नदी से अवैध बालू लोड करते तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया. कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना दी गयी है.
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि नदी में ट्रैक्टरों में अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस वहां पहुंची. पुलिस को आते देख चालक व मजदूर फरार हो गये. पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में ले लिया. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि अवैध बालू ढुलाई कार्य में लगे तीन ट्रैक्टरों को संकरी नदी से गुरुवार सुबह जब्त किया गया. अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को जानकारी दी गयी है. बताया कि क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










