Giridih News :अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया चारपहिया, बाल-बाल बचे सवार

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 21 Apr 2026 11:08 PM

विज्ञापन

Giridih News :जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य सड़क पर हीरोडीह थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मोड़ के पास मंगलवार की एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन संख्या जेएच 03पी 7568 पेड़ से टकरा गया. राहत की बात यह रही कि वाहन सवार सभी सुरक्षित रहे.

विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह करीब तीनबचे की है. चालक को झपकी आने के कारण यह घटना हुई. वाहन सवार लोगों ने बताया कि वे रांची से शादी समारोह में शामिल होकर देवघर लौट रहे थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, घटना की सूचना हीराडीह पुलिस को दी गयी.

सड़क दुर्घटना में दो घायल

खरगडीहा-खिजुरी मुख्य सड़क पर हीरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया के पास सोमवार की रात में हुई दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. घायलों में बैरिया टिकैत टोला के बलदेव ठाकुर की पत्नी सरस्वती देवी व बाइक सवार बरवाबाद (मंडरो) गांव का अफजल अंसारी शामिल हैं. दोनों घायलों का उपचार निजी स्तर पर करवाया जा रहा है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola