ePaper

प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई के नाम पर होती रही खानापूर्ति

Updated at : 26 Jun 2024 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई के नाम पर होती रही खानापूर्ति

खंड सभाकक्ष में मंगलवार को दूसरे दिन भी महज दो पंचायतों की जनसुनवाई के बाद प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया. जबकि सोमवार को 12 पंचायत जनसुनवाई हुई थी. जनसुनवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होने के कारण ज्यूरी सदस्य नाराज दिखे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गांडेय

प्रखंड सभाकक्ष में मंगलवार को दूसरे दिन भी महज दो पंचायतों की जनसुनवाई के बाद प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया. जबकि सोमवार को 12 पंचायत जनसुनवाई हुई थी. जनसुनवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति होने के कारण ज्यूरी सदस्य नाराज दिखे, जिसे लेकर डीआरपी बीआरपी बैजनाथ प्रसाद बैजू व अन्य ने जनसुनवाई कार्यक्रम को स्थगित कर दिया. इस दौरान जनसुनवाई में हुई कार्रवाई के विषय में जानकारी देने से सभी बचते रहे.

इधर, बीपीओ मनोज मुर्मू ने कहा कि मंगलवार को दो पंचायत की योजनाओं की जनसुनवाई की गई है. योजनाओं से संबंधित कागजात नहीं मिलने के कारण कुछ योजनाओं में जुर्माना लगाया गया है. जबकि कुछ योजनाओं को जनसुनवाई के लिए जिला भेजा गया है. बीपीओ ने कहा शेष बचे 12 पंचायतों की जनसुनवाई के लिए जल्द ही तिथि निर्धारित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola