Giridih News :शहर में निकला फ्लैग मार्च, शांति से पर्व मनाने की अपील

Updated at : 19 Mar 2026 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :शहर में निकला फ्लैग मार्च, शांति से पर्व मनाने की अपील

Giridih News :ईद, चैती छठ, चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी और सरहुल पर्व को लेकर गिरिडीह पुलिस अलर्ट है. पर्वों को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को पुलिस ने शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला.

विज्ञापन

मार्च का नेतृत्व सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह कर रहे थे. मार्च बड़ा चौक से शुरू होकर पद्म चौक, कालीबाड़ी, टावर चौक और नेताजी चौक होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करते हुए भंडारीडीह में समाप्त हुआ. इसमें काफी संख्या में जवान मौजूद रहे.

पुलिस पूरी तरह सतर्क : एसडीपीओ

सदर एसडीपीओ ने कहा कि पर्वों को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है. संवेदनशील और भीड़ वाले इलाकों में विशेष रूप से पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस मित्र तैनात रहेंगे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे पर्वों को शांतिपूर्ण, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनायें. वहीं, डीएसपी वन ने कहा कि पुलिस ने पर्वों को शांति से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी कर ली है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola