Giridih News :शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 50 हजार के सामान जले

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र की बेको पश्चिमी पंचायत में एक घर में आगजनी की घटना में पांच हजार नकद समेत करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग पर स्थानीय लोगों के सहयोग से काबू पाया गया.

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र की बेको पश्चिमी पंचायत में एक घर में आगजनी की घटना में पांच हजार नकद समेत करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार लाल मोहम्मद अंसारी उर्फ मांझो के घर में देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट से एक कमरे में आग लग गयी. इससे घर में अफरातफरी मच गयी. आग लगने के बाद आसपास के लोग जुटे. स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखे पांच हजार रुपये नकद, कपड़े, कंबल, खाने का सामान समेत अन्य सामान जल गये. घटना की सूचना पर झामुमो नेता इश्तियाक अंसारी भुक्तभोगी के घर पहुंचे और जानकारी ली. उन्होंने बताया सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उचित मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola