Giridih News :शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जला

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गावां थाना क्षेत्र के गड़गी में शनिवार की सुबह अलाउद्दीन मियां के घर में आग लग गयी. आग लगने अफरातफरी मच गयी. आग की लपटों ने घर के अगले हिस्से को चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन, तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल गया.

विज्ञापन

गावां थाना क्षेत्र के गड़गी में शनिवार की सुबह अलाउद्दीन मियां के घर में आग लग गयी. आग लगने अफरातफरी मच गयी. आग की लपटों ने घर के अगले हिस्से को चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन, तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल गया. घर के बाहर के पेड़ व लकड़ी भी आग की चपेट में आ गये. अगलगी से काफी नुकसान हुआ है. आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. राहत की बात यह रही कि अगलगी की इस घटना में परिवार के सदस्य सुरक्षित रहे. अलाउद्दीन ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगायी है.

खेत में आग लगने से फसल जली

इधर, पिहरा पश्चिमी पंचायत के जगदीशपुर में गेहूं के खेत में आग लग जाने से फसल जल गयी. भुक्तभोगी किसान कैलाश महतो ने कहा कि खेत में दोपहर अचानक आग लग गयी. सूचना पर जब खेत पहुंचा, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है. 10 क्विंटल से अधिक गेहूं की फसल नष्ट हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola