Giridih News :चालक व ट्रक मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :09 May 2026 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :चालक व ट्रक मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

Giridih News :डुमरी के इसरी बाजार में कई वाहनों को रौंदने वाला ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में था. इस बात का खुलासा पुलिस के पूछताछ में हुआ है. बता दें कि शुक्रवार की रात लगभग सात बजे इसरी बाजार के भीड़-भाड़ वाले इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ था जिसमें 13 वाहनों के साथ-साथ कई लोगों को ट्रक ने रौंद दिया था.

विज्ञापन

इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी थी. जबकि, दो दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हुए. घटना के बाद पुलिस ने ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया है. घटना होने के बाद ट्रक को छोड़कर ड्राइवर भाग गया था, जिसे कुछ लोगों ने पकड़ कर एक कमरे में बंद कर दिया और बाद में लोगों ने पुलिस को सौंप दिया था. फिलहाल एक पुलिस अधिकारी के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

चालक की मेडिकल जांच हुई

ट्रक ड्राइवर की मेडिकल जांच भी करायी गयी है. बताया जाता है कि नशे की हालत में ट्रक ड्राइवर ने सबसे पहले कुलगो टॉल प्लाजा के पास पहले दोपहिया वाहन को टक्कर मारा और इसके बाद गाड़ी तेजी से भगाने लगा. ड्राइवर ने देखा कि कुछ लोग बाइक पर सवार होकर उसका पीछा कर रहे हैं, तो रफ्तार बढ़ा दिया. इसरी बाजार के पास आते-आते ट्रक असंतुलित हो गया और कई वाहनों को रौंदते हुए दीवार से टकराकर रूक गया. डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना के हर पहलु की जांच की जा रही है. ड्राइवर के मंशा जानने का प्रयास किया जा रहा है.

ट्रक में लदे कोयले के दस्तावेजों की हो रही है जांच

ट्रक पर लदे कोयला की जांच की जा रही है. ट्रक बगोदर से धनबाद की ओर जा रहा था या कहीं और, इसकी भी जांच हो रही है. कोयले से संबंधित दस्तावेजों की मांग की गयी है. एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक व मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इसके अलावा अन्य आवेदन मिलने पर, सबको इसी प्राथमिकी का हिस्सा बना दिया जायेगा.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola