Giridih News :जमीन विवाद में मारपीट, पांच घायल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बिरनी प्रखंड की दलांगी पंचायत के गुड्डीटांड़ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें पांच लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

दलांगी पंचायत के गुड्डीटांड़ की घटना

बिरनी प्रखंड की दलांगी पंचायत के गुड्डीटांड़ में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष से इरशाद अंसारी (28), रसीदन खातून (50), असलम अंसारी (55), इस्माइल अंसारी (60) व दूसरे पक्ष से मुखिया के पति सैफुल अंसारी घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ मो ताज ने किया. गंभीर रूप से घायल इरसाद अंसारी को एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया है. इरसाद ने बताया कि सड़क के किनारे मिट्टी गिराए हुए थे. मिट्टी को घर के अंदर डाल रहे थे. इसी बीच मुखिया पति सैफुल अंसारी, अफजल अंसारी, सद्दाम अंसारी, रियाज अंसारी समेत उनके परिवार के महिलाएं आयीं और मिट्टी को गिराने पर सवाल उठाया. जब तक वह अपना पक्ष रखता, तब तक उक्त सभी लाठी-डंडे से हमला कर दिया. सैफुल ने माथे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. इससे वह घटनास्थल पर ही गिर गये. वहीं, मुखिया पति सैफुल व मो अफजल ने बताया कि घर में शादी को लेकर तैयारी चल रही है. इसी का फायदा उठाते हुए इरसाद ने विवादित जमीन पर मिट्टी रख दिया. जब पूछताछ करने के लिए गए तो लाठी-डंडा से हमला कर दिया. कहा कि इरशाद को हमलोग कुल्हाड़ी से नहीं मारे हैं. उसी के परिवार के लोग बीच-बचाव के दौरान कुल्हाड़ी मारकर सिर फोड़ दिया है. थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola