Giridih News :बारिश के दौरान खेत में काम कर रहे किसान की मौत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :धनवार के जेरुआडीह में रविवार दोपहर बाद हुई बारिश के दौरान खेत में काम कर रहे 48 वर्षीय किसान शुकर बैठा की मौके पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनवार पुलिस को दी. पुलिस ने शव को जब्त कर लिया.

विज्ञापन

धनवार के जेरुआडीह में रविवार दोपहर बाद हुई बारिश के दौरान खेत में काम कर रहे 48 वर्षीय किसान जेरुआडीह निवासी शुकर बैठा की मौके पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनवार पुलिस को दी. पुलिस ने शव को जब्त कर लिया. कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. घटना के बाद गांव में मातम व्याप्त है. मृतक के दिव्यांग पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार एकमात्र पुत्री है, जिसकी शादी हो चुकी है. किसान की मौत पर प्रखंड प्रमुख गौतम सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह, कांग्रेस नेता दिवाकर सिंह, वीरेंद्र सिंह, दीपक ओझा, श्याम कमल पाठक आदि ने शोक जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola