Samsung Galaxy S26 सीरीज का कमाल : Bixby, Gemini और Perplexity- एक फोन में तीन AI
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Feb 2026 4:47 PM
सैमसंग गैलेक्सी S26: तीन AI एजेंट वाला पहला स्मार्टफोन
सैमसंग ने Galaxy S26 सीरीज को Agentic AI Phone के रूप में पेश किया है. इसमें Bixby, Google Gemini और Perplexity- तीन AI एजेंट मौजूद हैं. Circle to Search और Scam Detection जैसे नये फीचर भी शामिल.
सैन फ्रांसिस्को में आयोजित Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में सैमसंग ने अपनी नयी फ्लैगशिप सीरीज Galaxy S26 लॉन्च कर दी है. इस बार कंपनी ने स्मार्टफोन को सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि “Agentic AI Phone” के रूप में पेश किया है. सैमसंग ने गूगल और Perplexity के साथ मिलकर ऐसा इकोसिस्टम बनाया है जिसमें यूजर अपनी पसंद का AI असिस्टेंट चुन सकेंगे.
तीन बड़े AI एजेंट: Bixby, Gemini और Perplexity
गैलेक्सी S26 सीरीज में अब तीन AI एजेंट मौजूद हैं-
- Samsung Bixby: पहले से ज्यादा स्मार्ट और नैचुरल लैंग्वेज समझने वाला.
- Google Gemini: सबसे गहराई से इंटीग्रेटेड थर्ड-पार्टी AI, जो मल्टी-स्टेप टास्क बैकग्राउंड में पूरा कर सकता है.
- Perplexity: पहली बार सैमसंग फोन में शामिल, खासतौर पर सर्च और जानकारी के लिए.
यूजर अब एक बटन प्रेस या वॉइस कमांड से अपनी पसंद का AI इस्तेमाल कर पाएंगे.
Gemini: एंड्रॉयड का नया चेहरा
गूगल ने S26 सीरीज के साथ एंड्रॉयड को “Operating System से Intelligent System” बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है. साइड बटन को लॉन्ग प्रेस करने पर Gemini खुलता है. यह ग्रॉसरी ऑर्डर करने, डिलीवरी ऐपनेविगेट करने या राइड बुक करने जैसे काम खुद कर सकता है. यूजर हर स्टेप को नोटिफिकेशन में देख सकते हैं और चाहें तो बीच में रोक भी सकते हैं.
Circle to Search और Scam Detection
Circle to Search अब मल्टी-ऑब्जेक्ट रिकग्निशन के साथ आया है. यानी एक ही बार में पूरी आउटफिट या कई चीजों को सर्च किया जा सकता है. Scam Detection फीचर गूगल के ऑन-डिवाइस Gemini मॉडल से चलता है. कॉल के दौरान अगर कोई स्कैम जैसी भाषा पकड़ी जाती है तो फोन तुरंत ऑडियो और वाइब्रेशन अलर्ट देता है.
Bixby और Now Brief का नया रूप
सैमसंग ने Bixby को और नैचुरल बनाया है. अब यूजर को सटीक कमांड देने की जरूरत नहीं, बल्कि सामान्य भाषा में भी फोन सेटिंग्स बदली जा सकती हैं. साथ ही Now Brief अब ज्यादा प्रैक्टिव है- यह दिनभर में ट्रैवल अपडेट, रिजर्वेशन रिमाइंडर और पर्सनल इवेंट्स खुद सामने लाता है.
AI इकोसिस्टम का हिस्सा
गैलेक्सी S26 सीरीज सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि AI इकोसिस्टम का हिस्सा है. सैमसंग ने इसे “Agentic AI Phone” कहकर साफ कर दिया है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन का असली USP हार्डवेयर नहीं, बल्कि AI इंटीग्रेशन होगा.
यह भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में आया प्राइवेसी डिस्प्ले क्या है, जो स्क्रीन पर ताक-झांक कर देगा बंद?
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra में क्या नया है? S25 Ultra के मुकाबले ये 5 बड़े अपग्रेड्स जरूर देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










