Giridih News :स्टेट टीम ने किया एमडीए कार्यक्रम का निरीक्षण

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 25 Feb 2026 11:24 PM

विज्ञापन

Giridih News :सीएचसी गांडेय अंतर्गत संचालित एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) के तहत लिम्फैटिक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की मॉनीटरिंग एवं सपोर्टिव सुपरविजन के लिए सोमवार को स्टेट की जांच टीम गांडेय प्रखंड के गांवों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया.

विज्ञापन

जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ आरपी दास के नेतृत्व में पहुंची टीम में क्षेत्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण कार्यालय, पटना (भारत सरकार) के सदस्य डॉ रोहित, डॉ प्रमोद कुमार, जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी इंद्रदेव कुमार वर्मा, बीपीएम मोहन प्रसाद व एमटीएस श्वेता कुमारी शामिल थीं. टीम निरीक्षण के दौरान बरोटांड़ व पंदनिया पहुंची. मौके पर जिला मलेरिया पदाधिकारी दास ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए शत-प्रतिशत दवा का सेवन सुनिश्चित करना आवश्यक है. उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को अभियान को गंभीरता व जिम्मेदारी के साथ संचालित करने का निर्देश दिया. मौके पर डब्ल्यूएचओ के निलेश सिंह, पिरामल फाउंडेशन के ऋतिक साव, एएनएम सविता देवी, सहिया साथी रेणु देवी, पंदनिया की सहिया शिल्पी देवी व देवकी देवी भी उपस्थित रहीं.

बरोटांड़ में नहीं मिला एक भी रिफ्यूजल केस

टीम ने बरोटांड़ में घर-घर जाकर दवा वितरण कार्य का जायजा लिया. सभी लाभुकों ने दवा सेवन की पुष्टि की. एक भी रिफ्यूजल केस नहीं पाया गया. दवा पंजी संधारण, फिंगर मार्किंग व रिपोर्टिंग कार्य संतोषजनक मिला. टीम ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बरोटांड़ का भी भ्रमण किया और विद्यार्थियों को फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा सेवन के प्रति जागरूक किया. कार्य से संतुष्ट होकर टीम ने सुपरवाइजर केशव कुमार तथा डीए सहिया संजना कुमारी और पिंकी देवी को आवश्यक निर्देश देते हुए उनके कार्यों की सराहना की.

पंदनिया में मानक के अनुरूप मिला दीवार लेखन व फिंगर मार्किंग

पंदनिया में भी टीम ने घर-घर जाकर सत्यापन किया. निरीक्षण के दौरान दीवार लेखन, फिंगर मार्किंग व दवा वितरण कार्य मानक के अनुरूप मिला. सभी लोगों द्वारा दवा खाने की पुष्टि के बाद टीम ने संतोष व्यक्त किया.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola