Gridih News : जब्त वाहन नीलामी में दिलाने के नाम पर ठग लिये 39 लाख
Updated at : 12 Apr 2026 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

Gridih News : केस दर्ज, आरोपी आरक्षी फरार
विज्ञापन
Gridih News : बेंगाबाद. जामताड़ा साइबर थाना में पदस्थापित आरक्षी गौतम कुमार ने बेंगाबाद के अलग-अलग गांवों के पांच ग्रामीणों को थाना में पड़े चारपहिया वाहनों को निविदा में सस्ते दामों में दिलाने का झांसा देकर 39 लाख साठ हजार पांच सौ रुपये की ठगी कर ली. वाहन दिलाने में टालमटोल करने पर परेशान पीड़ित ने शुक्रवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर आरक्षी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन के आधार पर बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 58/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने जांच की जिम्मेदारी एसआइ विजय मंडल को सौंपी है.
क्या है मामला :
दिये आवेदन में चपुआडीह गांव निवासी महाराज प्रसाद यादव ने कहा है कि आरक्षी गौतम कुमार का वर्तमान पता मधुपुर है. पूर्व से उससे उसकी जान पहचान है. वे वर्तमान में जामताड़ा साईबर थाना में पदस्थापित है. उसने बताया कि थाना में जब्त वाहनों की सितंबर 2025 में नीलामी होने वाली है. निविदा में सेटिंग कर महंगी वाहनों को कम कीमत में दिलाने का भरोसा देते हुए अन्य 10-12 लोगों से एडवांस में रुपये की मांग की. उसने वीडियो काॅल कर जब्त वाहनों को दिखाया. इसके बाद वे भरोसे में आ गया और जेएच 10 सीवाई 4845 और जेएच 15 एके 9025 दो वाहनों के लिए 25 मई 2025 को 3 लाख 30 हजार, 27 मई को ढाई लाख और एक अगस्त 2025 को 50 हजार ऑनलाइन, जबकि नगद में एक लाख 83 हजार रुपये सहित कुल आठ लाख तेरह हजार रुपये दिये. जबकि नावाडीह निवासी मो रजाउद्दीन मिर्जा को दो वाहन दिखाकर नगद एक लाख 59 हजार और अलग-अलग तिथि को ऑनलाइन के माध्यम से कुल पांच लाख 70 हजार रुपये, जमुआ प्रखंड के हरिला गांव निवासी मनोज कुमार यादव से नगद व ऑनलाइन मिलाकर दो लाख रुपये, नावाडीह के मो अलाउद्दीन से दो वाहनों के लिए छह लाख दस हजार, मुंडहरी गांव निवासी अरुण कुमार से ट्रैक्टर दिखाकर पांच लाख 87 हजार पांच सौ रुपये, गांडेय निवासी अलीम मिर्जा से पांच लाख रूपये, झलकडीहा निवासी प्रकाश मंडल से तीन लाख 80 हजार रूपये, मुंडहरि गांव निवासी जगदीश प्रसाद यादव से तीन लाख रुपये ऑनलाइन व नगद के रूप में लिया.काॅल नहीं उठाने व नंबर ब्लाॅक करने पर ठगी का हुआ एहसास :
दिये आवेदन में महाराज प्रसाद यादव ने कहा है कि कुल 39 लाख 60 हजार पांच सौ रुपये नगद व ऑनलाइन प्राप्त करने के बाद गौतम कुमार ने कई बार बहाना बनाने के बाद फोन भी उठाना बंद कर दिया. साथ ही उसने उसका नंबर भी ब्लाॅक कर दिया. इधर, थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर बेंगाबाद थाना में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




