Gridih News : बिहार पुलिस ने सील की कोदंबरी बाजार में आरएस ज्वेलरी

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 12 Apr 2026 12:47 AM

विज्ञापन

Gridih News : पुलिस वाहन देख दुकान संचालक फरार

विज्ञापन

Gridih News : प्रतिनिधि, जमुआ. बिहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार देर रात कार्रवाई करते हुए कोदंबरी बाजार स्थित आरएस ज्वेलरी दुकान को सील कर दिया. इस दौरान पुलिस की भनक लगते ही दुकान का संचालक मौके पर से फरार हो गया. दुकान में मौजूद दो कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

सदल बल आये बाराहाट के निरीक्षक :

हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा ने बताया कि बिहार के बांका जिला अंतर्गत बाराहाट थाना के पुलिस इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह सदल बल आये और कोदंबरी बाजार स्थित आरएस ज्वेलरी की दुकान को सील करने से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किया. इसकी जानकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ को दी गयी. एसडीएम ने जमुआ के बीडीओ को जेई मो खुर्शीद को मजिस्ट्रेट के रूप में साथ में हीरोडीह थाना भेजा. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वे उक्त ज्वेलरी दुकान पहुंचे. दुकान संचालक पुलिस वाहन देखते ही फरार हो गया. मजिस्ट्रेट मो खुर्शीद की मौजूदगी में उक्त दुकान काे सील किया गया

छापेमारी से बाजार में हड़कंप :

पुलिस की अचानक हुई उक्त कार्रवाई से कोदंबरी बाजार में अफरातफरी मच गयी. फिलहाल पुलिस ने आधिकारिक तौर पर मामले का पूरा खुलासा नहीं किया है, पर माना जा रहा है कि यह कार्रवाई किसी बड़े अवैध कारोबार या संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़ा हो सकता है.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन