Giridih News :सरिया में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Updated at : 30 Jan 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :सरिया में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Giridih News :सरिया बाजार में अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन लगने वाले जाम से निपटने को लेकर गुरुवार को प्रशासन एक्शन मोड में दिखा. सरिया एसडीएम संतोष गुप्ता और एसडीपीओ धनंजय कुमार की अगुवाई में सरिया झंडा चौक से लेकर विवेकानंद चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

एसडीएम संतोष गुप्ता व एसडीपीओ धनंजय कुमार की अगुवाई में हुई कार्रवाई

सरिया बाजार में अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन लगने वाले जाम से निपटने को लेकर गुरुवार को प्रशासन एक्शन मोड में दिखा. सरिया एसडीएम संतोष गुप्ता और एसडीपीओ धनंजय कुमार की अगुवाई में सरिया झंडा चौक से लेकर विवेकानंद चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इसके तहत सड़कों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों व दुकान के आगे अवैध ढंग से छावनी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया. वहीं, कई लोगों को एक-दो दिनों में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गयी.

डायवर्सन बनाने व नियमित पानी छिड़काव का निर्देश

इसके अतिरिक्त सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग स्थित रेलवे गुमटी 20बी3टी पर हो रहे रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के संवेदक को निर्माण स्थल के दोनों ओर व्यवस्थित ढंग से डायवर्सन बनाने, सुरक्षा से संबंधित निर्देशों का बोर्ड लगाने, सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव, कार्य स्थल पर बैरिकेडिंग करने समेत अन्य निर्देश दिये गये. एसडीएम ने पत्रकारों से कहा कि मुख्य सड़क के किनारे या नालियों पर या बिजली पोल के किनारे जो भी लोग अवैध ढंग से दुकान लगाते हैं या अतिक्रमण किए हुए हैं वह दो दिनों में इसे साफ कर दे. अन्यथा प्रशासन पुनः सख्ती से अभियान चलाये गा. सड़कों पर किसी प्रकार के दुकान नहीं लगाने का भी निर्देश दिया गया है.

जाम से परेशान रहते हैं लोग

बता दें कि इन दिनों सरिया में हो रहे आरओबी निर्माण शुरू करने से पूर्व संवेदक ने ना तो डायवर्सन बनाया गया और ना ही बिजली के तार व पोल हटाये. वहीं, कई दुकानदारों का अतिक्रमण भी नहीं हटाया गया है. कई दुकानदार अपनी दुकानों के सामने सड़क पर छावनी निकाल दिये हैं. इसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है. संकीर्ण सड़क में वाहनों के आने-जाने से छावनी निकले दुकानों में वाहनों के सट जाने से दुकानदार और वाहन चालकों से तू-तू, मैं-मैं भी होती है. लगातार शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने यह कदम उठाया. अभियान में सीओ संतोष कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार, सिटी मैनेजर शशि प्रकाश, सरिया थाना प्रभारी योगेश महतो समेत काफी संख्या में जवान व अन्य कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola