Giridih News :सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन व ठहराव पर जोर

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :13 Apr 2026 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन व ठहराव पर जोर

Giridih News :झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत स्कूल रूआर-2026 बैक टू स्कूल कैंपेन को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को गावां प्रखंड सभागार में किया गया. उद्घाटन बीडीओ महेंद्र रविदास, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, मुखिया कन्हाई राम, सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, एमओ प्रदीप राम समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया.

विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि अभियान के तहत तीन से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का उनके पोषक क्षेत्र के विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित किया जायेगा. इसके लिए मुखिया व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से घर-घर संपर्क कर बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर जोर दिया गया. बीपीओ राजेंद्र मंडल ने बताया कि सत्र 2025-26 में नामांकित बच्चों का अगली कक्षा में प्रवेश सुनिश्चित करना भी प्राथमिकता होगी. आंगनबाड़ी से कक्षा एक और कक्षा पांच से कक्षा छह में नामांकन पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी.

15 से 30 अप्रैल तक चलेगा जागरूकता अभियान

15 से 30 अप्रैल तक जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी जानकारी दी गयी. साथ ही हर घर सर्वे, अभिभावकों को जागरूक करने और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई. वक्ताओं ने चिंता जताते हुए कहा कि अभिभावकों का भरोसा धीरे-धीरे सरकारी स्कूलों से उठता जा रहा है. इसके कारण वह अपने बच्चों को सरकारी स्कूल भेजने से कतराते हैं. कहा कि प्रखंड के कई विद्यालयों की स्थिति ठीक नहीं है. कई विद्यालयों में शिक्षक हाजिरी बनाकर अन्य कार्यों में लग जाते हैं. वक्ताओं ने शिक्षकों से अपील की कि वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें. जब पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा, तभी अभिभावकों का विश्वास दोबारा कायम होगा और वे अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित होंगे. कहा कि यदि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभायें, तो स्कूल रूआर अभियान का उद्देश्य सफल हो सकता है और एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा. मौके पर सभी पंचायतों के मुखिया व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola