Giridih News :इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी पर हत्या की नीयत से जानलेवा हमला का आरोप

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 22 Jan 2026 11:51 PM

विज्ञापन

पडरिया-वृंदा मुख्य मार्ग पर रूपायडीह निवासी इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक कालेश्वर कुमार पंडित की कार पर बुधवार शाम लगभग सात बजे अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया. कारोबारी ने हत्या की नीयत से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

घटना में व्यवसायी बाल बाल बच गया, जबकि कार का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद कार रोककर हो हल्ला करने के बाद अपराधी सुनसान स्थान व अंधेरा होने का लाभ उठा कर भाग निकला. इसके बाद राहगीरों की भीड़ वहां जुट गयी. पीड़ित ने वहीं से पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस पदाधिकारी प्रेमशंकर सिंह ने पुलिस बल के साथ वहां पहुंच घटना की जानकारी ली. पीड़ित ने देर रात बिरनी थाना में आवेदन देकर मामले की लिखित शिकायत की.

दुकान बंद कर जा रहे थे रूपायडीह

कहा है कि बुधवार शाम को वह बिराजपुर-पलौंजिया चौक से अपनी दुकान बंद कर अपनी कार से चचेरे भाई सतीश कुमार के साथ अपने घर रूपायडीह जा रहा था. दुकान से करीब 500 मीटर दूर पडरिया मार्ग के सुनसान जगह पर बिराजपुर के समीप हत्या करने की नियत से अज्ञात अपराधियों ने कार पर पथराव कर दिया. इससे कार का अगला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया.

20 दिन पूर्व दुकान पर आकर दी गयी थी

धमकी

कहा कि 20 दिन पूर्व दुकान पर गांव के ही एक व्यक्ति व उनके साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने आकर धमकी दी थी कि तुम कार से आना-जाना करते हो, कितने दिन हमसे बचोगे. एक न एक दिन तुम हमारी चपेट में आ जाओगे और तब तुम्हें तथा पूरे परिवार को खत्म कर देंगे. पूर्ण संदेह है कि गांव के ही व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola