Giridih News :सरिया : जंगल में महुआ चुनने गये वृद्ध को झुंड से बिछुड़े हाथी ने कुचलकर मार डाला

Updated at : 19 Mar 2026 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :सरिया : जंगल में महुआ चुनने गये वृद्ध को झुंड से बिछुड़े हाथी ने कुचलकर मार डाला

Giridih News :सरिया थाना क्षेत्र की परसिया पंचायत अंतर्गत बगड़ो गांव निवासी जागेश्वर ठाकुर (65) को झुंड से बिछुड़े एक हाथी ने कुचलकर मार डाला. घटना गुरुवार सुबह की है. बताया जाता है कि जागेश्वर ठाकुर गुरुवार की सुबह महुआ चुनने अपने घर के समीप के जंगल में गये थे.

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तथ्य

परसिया पंचायत के बगड़ो गांव के रहनेवाले थे जागेश्वर ठाकुर

हाथी अभी भी जंगल क्षेत्र में मौजूद, वन विभाग अलर्ट

विभाग ने चार लाख रुपये मुआवजा की घोषणा की

मृतक के आश्रित को तत्काल 50 हजार का किया भुगतान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगल में मौजूद झुंड से बिछुड़े हाथी ने अचानक हमला कर दिया. इस दौरान जागेश्वर को बुरी तरह कुचल दिया. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी. इलाके में दहशत का माहौल है. वन परिसर पदाधिकारी अंशु पांडेय ने बताया कि झुंड से बिछुड़े एक हाथी ने वृद्ध को कुचला है. हाथी अभी भी जंगल क्षेत्र में मौजूद है. उसे भगाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, वे जंगल की ओर न जायें और पूरी सावधानी बरतें. श्री पांडेय ने मृतक के आश्रित को आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गयी. आश्रित को तत्काल 50 हजार रुपये दिये गये हैं. शेष साढ़े तीन लाख रुपये कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिये जायेंगे. जानकारी मिलने पर मुखिया गीता देवी, भोला मंडल, अशोक तुरी, प्रह्लाद सिंह, बबलू मंडल, पवन महतो समेत कई लोग मृतक जागेश्वर ठाकुर के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया.

10 वर्ष में हाथियों के हमले में 11 लोगों की मौत

सरिया प्रखंड में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 10 वर्षों में हाथियों के हमले में 11 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई लोग घायल हो चुके हैं. हाथियों ने सैकड़ों किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है. यही नहीं, घरों को तोड़ने से लोगों को आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ी है. उर्रो, नीमाटांड़, धोवारी व गड़ैया के एक-एक, सखुआडीह, अंबाडीह व धवैया प्रमुख प्रभावित इलाकों में शामिल हैं. बताते चलें कि बकराडीह गांव में जंगली सूअर के हमले में एक महिला की मौत हो गयी थी. हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में भय का माहौल है. लोग वन विभाग से ठोस पहल की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola