Giridih News :निरीक्षण में मवि बंदखारो में एमडीएम मिला बंद, बीडीओ ने किया शो-कॉज

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सरिया के बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने अभिभावकों की शिकायत पर बुधवार को मध्य विद्यालय बंदखारो का निरीक्षण किया. इस दौरान विद्यालय में बच्चों को मिलने वाला मध्याह्न भोजन बंद पाया. इसको लेकर बीडीओ ने प्रधानाध्यापक, बीइइओ, बीपीओ, सीआरपी तथा विद्यालय प्रबंध समिति को शो-कॉज किया है.

विज्ञापन

सरिया के बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने अभिभावकों की शिकायत पर बुधवार को मध्य विद्यालय बंदखारो का निरीक्षण किया. इस दौरान विद्यालय में बच्चों को मिलने वाला मध्याह्न भोजन बंद पाया. इसको लेकर बीडीओ ने प्रधानाध्यापक, बीइइओ, बीपीओ, सीआरपी तथा विद्यालय प्रबंध समिति को शो-कॉज किया है. कहा है कि किस परिस्थिति में एमडीएम बंद है. कहा है कि बच्चों तथा शिक्षकों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि चार अगस्त को विद्यालय प्रबंध समिति के बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं हो रहा है. जबकि, मध्याह्न भोजन बच्चों के पोषण के लिए सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे किसी भी स्थिति में बंद नहीं किया जाना है. उक्त लोगों को 24 घंटे में जवाब देने का निर्देश दिया गया है, ताकि वरीय अधिकारी को सूचित कर दोषियों पर करवाई की जा सके. इस मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक,बीएमए व सीआरपी का वेतन-मानदेय अगले आदेश तक रोक लगाने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola