डीएसओ ने आदि शक्ति स्वयं सहायता समूह को किया शो-कॉज
Updated at : 31 May 2024 11:26 PM (IST)
विज्ञापन

जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी ने गांडेय की आदि शक्ति स्वयं सहायता समूह से संबद्ध जविप्र को शो-कॉज किया है.
विज्ञापन
प्रभात इंपैक्ट
गांडेय.
जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी ने गांडेय की आदि शक्ति स्वयं सहायता समूह से संबद्ध जविप्र को शो-कॉज किया है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी का कार्यालय गिरिडीह (जिला आपूर्ति शाखा) के पत्र के आधार पर डीएसओ ने यह कार्रवाई की है. कहा है कि आदि शक्ति स्वयं सहायता समूह से संबद्ध जविप्र विक्रेता के खिलाफ कार्डधारियों ने मनमानी व राशन में कटौती करने का आरोप लगाया है. इस आशय को ले विभिन्न समाचार पत्रों में खबर भी प्रकाशित हुई है. इस निहित उन्होंने शो-कॉज किया है. स्टॉक पंजी, वितरण पंजी, समूह की सभी पंजी 24 घंटे में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. ऐसा नहीं करने पर अनुज्ञप्ति को निलंबित करते हुए रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी. इतना ही नहीं डीएसओ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह बीडीओ गांडेय को आरोपों की जांच का निर्देश दिया है. मालूम रहे कि आदि शक्ति स्वयं सहायता समूह के खिलाफ काफी संख्या में कार्डधारियों ने ब्लॉक पहुंच कर बीडीओ को आवेदन देते हुए डीलर पर मनमानी की शिकायत की थी. इस मामले को प्रभात खबर ने प्रमुखता प्रकाशित किया था. खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग गंभीर हुआ और डीलर के विरुद्ध जांच व शो-कॉज किया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




