Giridih News :रामनवमी में अखाड़ा समितियों को उपलब्ध कराया जायेगा पेयजल टैंकर : नगर प्रशासक

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नगर निगम के नगर प्रशासक प्रशांत कुमार लायक ने बताया कि रामनवमी में निगम की ओर से कई सुविधाएं बहाल की जायेंगी. उन्होंने बताया कि रामनवमी में विभिन्न अखाड़ा समितियों के लिए पेयजल का टैंकर उपलब्ध कराया जायेगा. रामनवमी में 30-35 पानी टैंकर विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध रहेगा.

विज्ञापन

12 प्वाइंट पर हाइमास्ट लाइट के लिए रहेगी जेनरेटर की व्यवस्था

नगर निगम के नगर प्रशासक प्रशांत कुमार लायक ने बताया कि रामनवमी में निगम की ओर से कई सुविधाएं बहाल की जायेंगी. उन्होंने बताया कि रामनवमी में विभिन्न अखाड़ा समितियों के लिए पेयजल का टैंकर उपलब्ध कराया जायेगा. रामनवमी में 30-35 पानी टैंकर विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध रहेगा. अखाड़ा समितियों की मांग पर भी उन्हें टैंकर से पानी दिया जायेाग. श्री लायक ने बताया कि रामनवमी में 12 प्वाइंट पर लगे हाईमास्ट लाइट में जेनरेटर से कनेक्शन दिया जायेगा, ताकि अखाड़ा समितियों को कोई परेशानी नहीं हो. उन्होंने बताया कि टुंडी रोड से बड़ा चौक तक पांच प्वाइंट, संकटमोचन मंदिर से बड़ा चौक तक एक, पुराना नगर निगम में एक, स्टेशन रोड में एक, बड़ा चौक से मुस्लिम बाजार तक दो एवं गांधी चौक पर एक प्वाइंट है. इसके अलावा सोलर एजेंसी ज्रेडा से कई सोलर लाइट्स को दुरूस्त कराया गया है. नगर प्रशासक ने बताया कि शहरी क्षेत्र में अवस्थित मंदिरों के आसपास एवं मुख्य मार्गों सहित अगल-अगल के एरिया में साफ-सफाई करायी गयी है. सफाई का यह कार्य निरंतर जारी है. कहा कि नगर निगम की टीम उक्त व्यवस्था को लेकर निगरानी रखी हुई है. स्वयं वह भी सभी पूजा स्थलों का दौरा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola