Giridih News :टॉउन हॉल में होगा जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :शनिवार को टाउन हॉल में 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जायेगा. जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के साथ सभी अंचल प्रखंड कार्यालयों में भी योग दिवस आयोजित किया जायेगा. इस संबंध में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया है.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस. जगह-जगह स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

शनिवार को टाऊन हॉल में 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जायेगा. जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के साथ सभी अंचल प्रखंड कार्यालयों में भी योग दिवस आयोजित किया जायेगा. इस संबंध में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया है. बताया गया कि जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन टाऊन हॉल में प्रातः 6:00 बजे से किया जाएगा. इस निहित जिला आयुष अधिकारी को योग प्रशिक्षकों की व्यवस्था, अभ्यास सत्र तथा प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास की रूपरेखा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.इसके अलावे स्वास्थ्य विभाग को आयोजन स्थल पर प्राथमिक उपचार, पेयजल एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है. योग में स्वच्छ वातावरण को ले नगर निगम को आवश्यक करवाई करने का निर्देश दिया है. इधर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ले शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली और लोगों को ‘योग करें निरोग रहें’ के नारों के साथ जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola