Giridih News :भाकपा माले की बैठक में सम्मेलन पर चर्चा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :भाकपा माले की बैठक बदडीहा में हुई. पार्टी के पोलित ब्यूरो मेंबर सह जिला सचिव जनार्दन प्रसाद की उपस्थिति में सम्मेलन सहित सांगठनिक विस्तार पर चर्चा की गयी. बताया गया कि माले का राज्य सम्मेलन 22 से 24 अप्रैल को बोकारो में होगा.

विज्ञापन

भाकपा माले की बैठक बदडीहा में हुई. पार्टी के पोलित ब्यूरो मेंबर सह जिला सचिव जनार्दन प्रसाद की उपस्थिति में सम्मेलन सहित सांगठनिक विस्तार पर चर्चा की गयी. बताया गया कि माले का राज्य सम्मेलन 22 से 24 अप्रैल को बोकारो में होगा. राज्य सम्मेलन से पूर्व पार्टी के ब्रांच, लोकल तथा एरिया स्तर की कमेटियों का पुनर्गठन करना है. एरिया कमेटी का सम्मेलन कर राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का चयन किया जायेगा. गिरिडीह नगर कमेटी में आठ, गांडेय प्रखंड में नौ, बेंगाबाद में 10, गिरिडीह प्रखंड में 11 तथा पीरटांड़ में 12 अप्रैल को सम्मेलन होगा. राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए राजेश सिन्हा, मनोवर हसन बंटी, महताब अली मिर्जा, रामलाल मुर्मू व शंकर पांडेय पर्यवेक्षक होंगे. इस दौरान राजकुमार राय की अगुवाई में सदर प्रखंड की पंचायतों से कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इनमें पप्पू सिंह, सुरेश राय, ओमप्रकाश राय, राजकिशोर यादव, राजेंद्र राय, बिरसा हांसदा, मनोहर ठाकुर, बजरंगी राय, दिलीप राय, संतोष चक्रवर्ती, मनोज हांसदा, सपन चंद्र डे शामिल हैं. बैठक में पूरण महतो, कन्हैया पांडेय, अजीत राय, प्रीति भास्कर, हिमांशु शेखर सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola