इंसुलेटर चोरी करने के प्रयास में करंट लगने से युवक की मौत
Updated at : 22 Aug 2024 11:29 PM (IST)
विज्ञापन

जमुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार को दलिया गांव निवासी 24 वर्षीय एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतक शनि वर्मा के परिजन ने बताया कि गुरुवार की सुबह तीन बजे वह रांची जाने की बात कहकर घर से निकला था.
विज्ञापन
झारखंडधाम.
जमुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार को दलिया गांव निवासी 24 वर्षीय एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतक शनि वर्मा के परिजन ने बताया कि गुरुवार की सुबह तीन बजे वह रांची जाने की बात कहकर घर से निकला था. तेलमकरी बाराटांड़ की ओर गुजरने वाले ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली पोल पर चढ़कर वह एंगल-इंसुलेटर को खोल कर चोरी करने के प्रयास में था. इसी दौरान बिजली के करंट से शनि की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में भी कई बार वह बिजली के खंभे पर चढ़कर तार, साइड एंगल व इंसुलेटर की चोरी कर उसे बेच चुका है. जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं मिली है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




